240 लीटर ताड़ी सहित चार गिरफ्तार

चौथम : पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार महेशखूंट से आ रही दो टेंपो पर लदी 240 लीटर ताड़ी सहित दो कारोबारी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मौके पर टेंपो ड्राइवरों को भी दबोच लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि सोनवर्षा घाट के मिथलेश पासवान के दोनों बेटे विभाष […]

चौथम : पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार महेशखूंट से आ रही दो टेंपो पर लदी 240 लीटर ताड़ी सहित दो कारोबारी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मौके पर टेंपो ड्राइवरों को भी दबोच लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि सोनवर्षा घाट के मिथलेश पासवान के दोनों बेटे विभाष पासवान एवं सुगो पासवान महेशखूंट थाना अन्तर्गत सपहा गांव से ताड़ी लेकर टेंपो से सोनवर्षा घाट आ रहा था. गुप्त सूचना पर छापामारी कर करूआ मोड़ के पास पकड़ा गया.
जब्त टेम्पो का नंबर बीआर 34-3089 पर 200 लीटर ताड़ी से भरा गैलन व एक बिना नम्बर की टेंपो पर 40 लीटर ताड़ी लदा पकड़ा गया. पुलिस ने महेशखूंट के टेंपो ड्राइवर साजन कुमार एवं अन्नू साव को भी गिरफ्त में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग को इसकी सूचना दे दी गयी है. उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >