मारपीट में आधा दर्जन लोग हुए घायल

जमीन विवाद को लेकर हुई थी मारपीट बेलदौर : थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये़ घायलावस्था में सभी का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पूर्व से चल रही बासडीह एवं […]

जमीन विवाद को लेकर हुई थी मारपीट

बेलदौर : थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये़ घायलावस्था में सभी का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पूर्व से चल रही बासडीह एवं बांसबीटा के विवाद को लेकर गांव के ही सीताराम पासवान एवं रवींद्र पासवान के बीच तू-तू में-में होने लगी.

बात बढ़ते बढ़ते हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी, दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी डंडे बरसने लगे़ जिसके कारण एक पक्ष के सीताराम पासवान, गजेंद्र पासवान, रिंकू देवी, डोमनी देवी एवं तारा देवी जबकि दूसरे पक्ष के सुचिता देवी एवं समता कुमारी बुरी तरह घायल हो गयी़ घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां सबों का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >