सुपारी किलर ने की राजकिशोर की हत्या

खुलासा . एक आरोपित की हुई गिरफ्तारीराजकिशोर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कार्पियों बरामद कर लिया है. साथ ही एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है. कुरसेला/खगड़िया : झारंखड के कुंडा थाना क्षेत्र में बिजली टावर ठेकेदार की हत्या का […]

खुलासा . एक आरोपित की हुई गिरफ्तारी
राजकिशोर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कार्पियों बरामद कर लिया है. साथ ही एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है.

कुरसेला/खगड़िया : झारंखड के कुंडा थाना क्षेत्र में बिजली टावर ठेकेदार की हत्या का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल की गयी स्कॉर्पियाे पुलिस ने कुरसेला थाना क्षेत्र से किया. स्कॉर्पियो मालिक की निशानदेही पर पुलिस ने सलारपुर निवासी अंगरेज सिंह को गिरफ्तार किया.गिरफ्तारी के बाद अंगरेज िसंह ने पुिलस को बताया कि राजकिशोर की हत्या के लिए सुपारी दी गयी थी. हत्याकांड में शािमल तीन अन्य सुपारी िकलर परबत्ता के ही गुड्डू िसंह, जबकि दो सुड्डू िसंह उर्फ राजू व िवक्की िसंह दोनों मधेपुरा िजले के पुरैनी के रहनेवाले हैं. पुलिस इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई मंे जुट गयी है.

कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार िसंह ने बताया कि दो मार्च को एनएन 31 के िकनारे एक लावारिस स्कॉर्पियो बरामद हुई थी. इसी वाहन से धारदार छुरी भी बरामद हुई.
हत्या की वजह पुरानी अदावत : झारखंड के कुंडा थाना पुलिस निरीक्षक ने बताया कि बिजली टावर के ठेकेदार की हत्या के पीछे पुरानी अदावत थी. उन्होंने कहा कि सुपारी किलर के द्वारा ठेकेदार की हत्या करायी गयी. हत्याकांड का मास्टर माइंड गुड्डू सिंह है. कुंडा थाना कांड संख्या 20/2017 में 302,307, 120 बी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.
फोन करा अंगरेज को बुलाया कुरसेला
घटना के बाबत पुिलस ने बताया िक मामले की जांच के दौरान वाहन मालिक रजनीश कुमार को कुरसेला बुलाया. उससे अंग्रेज िसंह को विश्वास में लेकर कुरसेला बुलवाया. इसके पुिलस ने अंग्रेज िसंह को गिरफ्तार कर िलया. इसके बाद स्कॉर्पियो के चालक को भी बुलाया गया और घटनाक्रम में एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गयी.
किराये पर ली थी स्काॅर्पियो
ठेकेदार की हत्या को अंजाम देने के लिए खगड़िया जिला के परबत्ता थाना के रजनीश कुमार पिता प्रदीप कुमार की स्काॅर्पियो िकराये पर ली गयी थी. वाहन स्वामी को स्कॉर्पियो शादी समारोह में ले जाने की बात कह कर आरोपितों ने गाड़ी िकराये पर ली थी.
गृहप्रवेश समारोह से लौट रहे थे राजिकशोर
घटना के बाबत कुंडा थाना के पुिलस िनरीक्षक ने बताया कि विगत एक मार्च को चरकी पहाड़ी मोरलखा से िबजली टावर ठीकेदार राजिकशोर िसंह गृहप्रवेश समारोह में शािमल होने के बाद लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में घात लगाये अपरािधयों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने जब अपरािधयों को रोकने का प्रयास किया तो अपरािधयों ने उसे भी गोली मार कर घायल कर दिया और ठेकेदार की हत्या कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >