निलंबन वापसी की मांग को लेकर बैठक

हवेली खड़गपुर : नगर के पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार मुन्ना ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक मेवालाल चौधरी को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है. कार्यकर्ताओं ने निलंबन वापसी की मांग मुख्यमंत्री से की. ताकि तारापुर […]

हवेली खड़गपुर : नगर के पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार मुन्ना ने की. बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक मेवालाल चौधरी को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है. कार्यकर्ताओं ने निलंबन वापसी की मांग मुख्यमंत्री से की.

ताकि तारापुर विधानसभा की समस्या को बिहार विधानसभा में मजबूती से रखा जा सके. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निरंजन निषाद, गोरेलाल मंडल, रेखा सिंह चौहान, मनोज कुमार रघु, संजय मंडल, पंकज कुमार सिंह, क्यूम अंसारी, मंटू कुमार, रामशरण रजक, मो जावेद मुन्ना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >