दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, सात निष्कासित

खगड़िया : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन प्रशासनिक शक्ति के बावजूद दूसरे छात्र के बदले परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया़ जबकि सात परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है़ डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट से दो छात्र को प्रथम पाली में, द्वितीय पाली में एसपीएम उच्च विद्यालय राजधाम […]

खगड़िया : मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन प्रशासनिक शक्ति के बावजूद दूसरे छात्र के बदले परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया़ जबकि सात परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है़ डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट से दो छात्र को प्रथम पाली में, द्वितीय पाली में एसपीएम उच्च विद्यालय राजधाम से एक, मध्य विद्यालय मथुरापुर गोगरी से एक, मध्य विद्यालय राटन गोगरी से दो, सैनिक स्कूल महेशखूंट से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया़

जबकि मध्य विद्यालय राटन में दूसरे छात्र के बदले परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया़ इधर गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार अनुमंडल क्षेत्र में सख्ती के बावजूद भी सात परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है़ जिसमें डीएवी स्कूल में मोबाइल के साथ एक, एमएस मथुरापुर में कदाचार के आरोप में एक छात्र को निष्कासित किया गया है़ प्रथम पाली में चार परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया़ धारा 144 उल्लंघन के आरोप में कन्हैयाचक निवासी अभिभावक आर्यन कुमार को गिरफ्तार किया गया है़

मध्य विद्यालय राटन से रोल नंबर 1700430 अंकित कुमार के स्थान पर अमरजीत कुमार एवं रोल नंबर 1700853 सुजीत कुमार के स्थान पर अभिजीत कुमार परीक्षा दे रहे थे़ फर्जी परीक्षार्थी के रूप में दोनों छात्र को गिरफ्तार किया गया है़ जबकि कदाचार के आरोप में पकड़े गये सभी छात्र को जुर्माने की राशि लेकर छोड़ दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >