खगड़िया. रेल थाना पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को दिल्ली से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस से बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया राम नरेश मंडल सुपौल जिले के राघोपुर सिमराहा निवासी बताया जाता है. वह दिल्ली में रहकर काम करता था.
घर लौटने के दौरान वह एक दर्जन विदेशी शराब (आरएस) के बोतल साथ आ रहा था. इधर बुधवार की खगड़िया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को तलाशी अभियान चला रही थी. जिसे देख शराब की बैग के साथ युवक आम्रपाली एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकने से पहले ही ट्रेन से कूद गया. कूदने के कारण उसके पैर में चोट आयी है. जबकि कुछ शराब की बोतल भी फूट गया. जख्मी युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती करवाया गया. रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि शराब की जब्ती सूची बनाकर युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
