चार सौ से अधिक लोक सेवकों का रोका वेतन

एसडीओ, एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी है इस सूची में शामिल 28 फरवरी तक जमा नहीं किया है संपत्ति का ब्योरा खगड़िया : अलग-अलग विभागों के चार सौ अधिक सरकारी लोक सेवकों के फरवरी माह का वेतन रूक गया है. राज्य स्तर से जारी आदेश के मुताबिक 28 फरवरी तक अपने चल अचल संपत्ति का ब्योरा […]

एसडीओ, एसडीपीओ सहित कई पदाधिकारी है इस सूची में शामिल

28 फरवरी तक जमा नहीं किया है संपत्ति का ब्योरा
खगड़िया : अलग-अलग विभागों के चार सौ अधिक सरकारी लोक सेवकों के फरवरी माह का वेतन रूक गया है. राज्य स्तर से जारी आदेश के मुताबिक 28 फरवरी तक अपने चल अचल संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं करने वाले डीडीओ सहित उनके अधीनस्थ कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगायी जायेगी.
विभागीय सूत्र के अनुसार जिले के चार सौ से अधिक लोक सेवकों ने अपने संपत्ति का ब्योरा निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा नहीं किया है. इस कारण इनके फरवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है. 28 फरवरी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं करने वालों में सदर एसडीओ शिव कुमार शैव, एसडीपीओ रामानंद सागर, कई थानाध्यक्ष, सीओ खगड़िया व चौथम, बीडीओ चौथम, सीओ परबत्ता, बीडीओ मानसी, डीएसओ, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, बीइओ गोगरी, जिला उद्यान केंद्र पदाधिकारी, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी तथा इनके अधीनस्थ कर्मी शामिल हैं.
जिन्होंने 28 फरवरी तक अपने संपत्ति को ब्योरा जमा नहीं किया है. संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं करने वालों की सूची में यांत्रिक कर्मशाला, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, भवन निर्माण विभाग, बैंक, बिहार स्टेट पावर कंपनी लिमिटेड, बिहार राज्य सहकारिता समिति के द्वारा भी संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं किया गया है. विभागीय आंकड़े के मुताबिक जिले में डीडीओ सहित कर्मियों की संख्या चार हजार के करीब है. जिसमें से 32 सौ से अधिक लोगों के ब्योरा प्राप्त हो चुके है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >