तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत

पसराहा ढाला के निकट सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना परबत्ता : प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के नेशनल हाईवे पर पसराहा ढाला के पास सोमवार सुवह ट्रक तथा टेंकलोरी के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. टक्कर इतनी जोड़दार थी कि टेंक्लोरी के ड्राईवर की मौके […]

पसराहा ढाला के निकट सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना

परबत्ता : प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के नेशनल हाईवे पर पसराहा ढाला के पास सोमवार सुवह ट्रक तथा टेंकलोरी के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया. टक्कर इतनी जोड़दार थी कि टेंक्लोरी के ड्राईवर की मौके पर ही मौत हो गई. पसराहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर जेसीबी से मृत ड्राईवर को निकाल कर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया. टेंक्लोरी के घायल उप चालक निझरा, कटिहार निवासी कपिलदेव दास ने बताया कि मृतक चालक उनके ही गांव के सकिचन दास के पुत्र अरुण दास थे. वे दोनों टेंक्लोरी लेकर तेल लेने के लिए बरौनी जा रहे थे कि पसराहा ढाला के पास सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया. फिर पीछे तेज गति से आ रही एक अन्य ट्रक ने भी टक्कर मार दिया. धक्का मारने वाले दोनों ट्रकों के चालक व उप चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >