304 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

बघवा चौक के समीप हाजीपुर वार्ड संख्या 12 स्थित निजी मकान में रखे बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त झारखंड निर्मित 145 पाउच देशी व बंगाल में बने 304 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धावा बोल कर पायी सफलता, कई कारोबारी के […]

बघवा चौक के समीप हाजीपुर वार्ड संख्या 12 स्थित निजी मकान में रखे बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जब्त

झारखंड निर्मित 145 पाउच देशी व बंगाल में बने 304 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर धावा बोल कर पायी सफलता, कई कारोबारी के नाम का खुलासा
शहर के विभिन्न जगहों पर शराब की खरीद-बिक्री पर शिकंजा कसने के लिये उत्पाद विभाग ने कसी कमर
खगड़िया : नगर थाना क्षेत्र के बघवा चौक स्थित हाजीपुर उत्तरी मोहल्ला में मुर्गामंडी के समीप उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब में झारखंड निर्मित 145 पाउच देशी व बंगाल निर्मित 304 बोतल विदेशी शराब शामिल है. जिसे गिरफ्तार राजकुमार साह के निजी मकान से बरामद किया गया. छापेमारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल, दरोगा टुनटुन सिंह, भानू प्रताप सिंह आदि शामिल थे. उत्पाद निरीक्षक श्री लाल ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार कारोबारी ने शहर में चल रहे शराब के कारोबार के संबंध में कई खुलासे किये हैं.
जिसके आधार पर जल्द ही कई और छापेमारी होने की संभावना है.
उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि इससे पहले जुलाई 2016 में गिरफ्तार आरोपित की मां गीता देवी को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर वार्ड संख्या 12 में उत्पाद विभाग टीम द्वारा छापेमारी के दौरान दो बड़े-बड़े स्टील के बॉक्स में 180 एमएल का 304 बोतल विदेशी शराब तथा 200 एमएल का 145 पाउच व 9070 रुपये जब्त किया है.
इन जगहों पर हो रही शराब की बिक्री : सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में शराब का कारोबार चल रहा है. बताया जाता है कि शहर क्षेत्र के बलुवाही, लक्ष्मी सिनेमा हॉल समीप, सन्हौली, मथुरापुर, दाननगर, बखरी बस स्टैंड, मालगोदाम चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक के समीप, बबुआगंज बड़ी दुर्गा स्थान, दूर संचार विभाग, कार्यालय आदि के समीप देशी विदेशी शराब की बिक्री हो रही है.
कहते हैं उत्पाद निरीक्षक : उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल ने बताया कि उत्पाद विभाग के पास जितना संसाधन उपलब्ध है उस हिसाब से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया जा रहा है. सफलता भी मिल रही है. इसके अलावा उत्पाद विभाग द्वारा गश्ती भी किया जाता है. पूछताछ में शहरी इलाकों में शराब के कई ठिकाने होने की सूचना मिली है. जल्द ही गहन छापेमारी अभियान चला कर शराब के अवैध कारोबारी को सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >