खगड़िया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आगामी एक मार्च से आयोजित होने वाली बिहार माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं. जिला मुख्यालय में 11 व गोगरी अनुमंडल में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए तैयारी की जा रही है. परीक्षा में कुल 41802 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 19518 छात्र और 22284 छात्राएं परीक्षा देंगी.
मैट्रिक परीक्षा में छात्रों से ज्यादा छात्राओं की संख्या
खगड़िया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आगामी एक मार्च से आयोजित होने वाली बिहार माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं. जिला मुख्यालय में 11 व गोगरी अनुमंडल में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए तैयारी की जा रही है. […]

कौन कहां के होंगे केंद्राधीक्षक
समिति द्वारा सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की सूची भी जारी कर दी गई है. जेएनकेटी इंटर स्कूल खगड़िया का केंद्राधीक्षक प्रभास चंद्र सिंह, आर्य कन्या उच्च विद्यालय खगड़िया का केंद्राधीक्षक राष्ट्रीय उच्च विद्यालय गोगरी के सहायक शिक्षक अमरनाथ झा, कृषि बाजार समिति सन्हौली खगड़िया का केंद्राधीक्षक लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय खगड़िया के प्रधानाध्यापक विमलेंद्र प्रसाद, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज खगड़िया के केंद्राधीक्षक एएन उच्च विद्यालय रानीसकरपुरा के प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण यादव, अरुण मध्य विद्यालय खगड़िया केंद्र का केंद्राधीक्षक कृष्ण हाई स्कूल ओलापुर गंगौर के प्रधानाध्यापक सुधीर प्रसाद यादव, एसआर उच्च विद्यालय खगड़िया के केंद्राधीक्षक
प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी, बापू मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक चंद्रपुरा उच्च विद्यालय लाभ गांव जलकौड़ा शोभानी के प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद राय, सीताराम मेमोरियल उच्च विद्यालय सन्हौली के केंद्राधीक्षक जेएनकेटी इंटर स्कूल खगड़िया के सहायक शिक्षक महताब हसन, रोज वड एकेडमी खगड़िया के केंद्राधीक्षक इंटर स्कूल भदास के प्रधानाध्यापक सदानंद चौधरी, मध्य विद्यालय हाजीपुर के
केंद्राधीक्षक हाई स्कूल मांडर के प्रधानाध्यापक प्रताप नारायण सिंह, प्रखंड ऑफिस व्यापार मंडल खगड़िया के केंद्राधीक्षक एसएन उच्च विद्यालय सोनबरसा रहीमपुर के प्रधानाध्यापक दिवाकर चंद्र झा, शारदा गिरधारी कॉलेज महेशखूंट के केंद्राधीक्षक एसएम इंटर स्कूल चौथम के सहायक शिक्षक जयकुमार यादव, डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट के केंद्राधीक्षक गांधी उच्च विद्यालय बेलदौर के प्रधानाध्यापक विपिन कुमार, मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी गोगरी के केंद्राधीक्षक पंसारी इंटर विद्यालय जमालपुर के सहायक शिक्षक राजेंद्र मंडल, एसपीएम राजधाम के केंद्राधीक्षक जवाहर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक हीरालाल राम,
केडीएस कॉलेज गोगरी के केंद्राधीक्षक दीप नारायण राम कृष्ण उच्च विद्यालय बसुवा कोयला की प्रधानाध्यापिका कुमारी सुषमा, भगवान उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी, उच्च विद्यालय मदारपुर के केंद्राधीक्षक पीएम इंटर स्कूल शिरानिया के सहायक शिक्षक अग्निदेव राय, मध्य विद्यालय हरिजन टोला मदारपुर के केंद्राधीक्षक एसआर उच्च विद्यालय तेमथा के प्रधानाध्यापक शफीक आलम, मध्य विद्यालय मथुरापुर के केंद्राधीक्षक
प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक विधानचंद्र राय, मध्य विद्यालय राटन के केंद्राधीक्षक उच्च विद्यालय मथुरापुर परबत्ता के प्रधानाध्यापक बलदेव चौधरी, गायत्री ज्ञान मंदिर बन्नी के केंद्राधीक्षक जेएनकेटी इंटर स्कूल खगड़िया के सहायक शिक्षक अनिल कुमार राय, सैनिक स्कूल महेशखूंट के केंद्राधीक्षक बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर मानसी के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद, राष्ट्रीय उच्च विद्यालय गोगरी के केंद्राधीक्षक प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद भगत, पीएल शिक्षा निकेतन मथुरापुर के केंद्राधीक्षक पीएम इंटर स्कूल के प्रधानाध्यापक राज कुमार झा, बुल्ली चंद मध्य विद्यालय जमालपुर का केंद्राधीक्षक उच्च विद्यालय भरतखंड परबत्ता के प्रधानाध्यापक विजय कुमार साह, चंद्रशेखर बालिका उच्च विद्यालय महेशखूंट केंद्र का केंद्राधीक्षक
जवाहर उच्च विद्यालय महेशखूंट के प्रधानाध्यापक बैकुंठ चौधरी, मध्य विद्यालय महेशखूंट केंद्र का केंद्राधीक्षक जवाहर उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, मध्य विद्यालय उसरी के केंद्राधीक्षक बलराम इंटर स्कूल पिपरा चौथम के प्रधानाध्यापक विजयकांत ठाकुर, मध्य विद्यालय श्रीशिरनिया केंद्र के केंद्राधीक्षक प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग फेज टू परबत्ता की सहायक शिक्षिका नीलिमा कुमारी, शिव नारायण राम पंसारी बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर केंद्र के केंद्राधीक्षक प्रधानाध्यापिका रंभा कुमारी सिन्हा, डीपीएस महेशखूंट के केंद्राधीक्षक प्राध्यापक डीआईइटी संसारपुर खगड़िया के ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर को बनाया गया है.
41802 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में लेंगे भाग
जिले के 33 केंद्रों पर होगी मैट्रिक की परीक्षा
खगड़िया में 11 व गोगरी में बनाए गए हैं 22 केंद्र
जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्र में जिला मुख्यालय में जेएनकेटी इंटर स्कूल खगड़िया, आर्य कन्या उच्च विद्यालय खगड़िया, कृषि बाजार समिति सन्हौली खगड़िया, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको खगड़िया, अरुण मध्य विद्यालय खगड़िया, एसआर उच्च विद्यालय खगड़िया, बापू मध्य विद्यालय खगड़िया, सीताराम मेमोरियल उच्च विद्यालय सन्हौली खगड़िया, रोज वड एकेडमी खगड़िया, मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तर खगड़िया, प्रखंड कार्यालय व्यापार मंडल खगड़िया में मैट्रिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है. वहीं गोगरी अनुमंडल मुख्यालय में शारदा गिरधारी कॉलेज महेशखूंट, डीएवी पब्लिक स्कूल महेशखूंट, मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, एसपीएम उच्च विद्यालय राजधाम महेशखूंट, केडीएस कॉलेज गोगरी, भगवान इंटर विद्यालय गोगरी, उच्च विद्यालय मदारपुर, मध्य विद्यालय हरिजन टोला मदारपुर, मध्य विद्यालय मदारपुर, मध्य विद्यालय राटन, गायत्री ज्ञान मंदिर बन्नी, सैनिक स्कूल महेशखूंट, राष्ट्रीय इंटर विद्यालय गोगरी, पीएल शिक्षा निकेतन मथुरापुर, बुल्ली चंद मध्य विद्यालय जमालपुर, चंद्रशेखर बालिका उच्च विद्यालय महेशखूंट, मध्य विद्यालय महेशखूंट, मध्य विद्यालय उसरी, मध्य विद्यालय श्रीशिरनियां, शिव नारायण राम पंसारी बालिका इंटर विद्यालय जमालपुर, डीपीएस महेशखूंट, प्राइस इंडिया सेंट्रल स्कूल राजधाम को मैट्रिक परीक्षा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
शहरवािसयों को वर्षों से हो रही जल जमाव की समस्या से िमलेगी िनजात