सड़क हादसे में चार जख्मी

खगड़िया : सोनमनकी रोड में कटिनमा चिमनी भट्टा के समीप ट्रैक्टर व टमटम में टक्कर होने से चार लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय ग्रामीण व परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती करवाया गया. घायल संपत्ति देवी ने बताया कि मुख्यालय स्थित बाजार में खरीदारी करने आयी थी. बलौर […]

खगड़िया : सोनमनकी रोड में कटिनमा चिमनी भट्टा के समीप ट्रैक्टर व टमटम में टक्कर होने से चार लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय ग्रामीण व परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती करवाया गया. घायल संपत्ति देवी ने बताया कि मुख्यालय स्थित बाजार में खरीदारी करने आयी थी. बलौर स्थित घर जाने के क्रम में सोनमनकी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टमटम में ठोकर मार दिया. इस कारण टमटम पर सवार चार लोग घायल हो गये. घायलों में शामिल सुधा देवी, हमीदा खातून, कृष्ण कुमार का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, जबकि टमटम पर आधे दर्जन से अधिक लोग सवार थे. कई लोगों को हल्की चोटें आयी. घटना बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >