38 बोतल शराब बरामद

गोगरी : पुलिस के द्वारा तमाम कार्रवाई के बावजूद कुछ अवैध शराब कारोबारी आज भी अपने कार्य में व्यस्त हैं. जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी लगार में गुरुवार की देर रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर फिर पुलिस ने 38 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामले की […]

गोगरी : पुलिस के द्वारा तमाम कार्रवाई के बावजूद कुछ अवैध शराब कारोबारी आज भी अपने कार्य में व्यस्त हैं. जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी लगार में गुरुवार की देर रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर फिर पुलिस ने 38 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

मामले की जानकारी देते हुए गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार के पिंकू यादव अपने घर में अवैध शराब का कारोबार कर रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर उक्त व्यक्ति के पास से रॉयल स्टेग के 500 एमएल के 18 बोतल और इंपीरियल ब्लू के 500 एमएल के 20 बोतल कुल 38 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया.
उक्त अवैध शराब कारोबारी कुछ भी बताने से कतरा रहा है. हालांकि पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब कहां से आया और कैसे आया. परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >