बड़े भाई के बदले परीक्षा देते गिरफ्तार 12 परीक्षार्थी भी निष्कासित

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त माहौल में जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा जारी डीएम-एसपी सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया खगड़िया : चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त माहौल में जिले में जारी इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 12 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप […]

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त माहौल में जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा जारी

डीएम-एसपी सहित कई अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया
खगड़िया : चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त माहौल में जिले में जारी इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 12 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिया गया. वहीं जिला मुख्यालय स्थित शहर के बीचों-बीच स्थित मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी से एक मुन्नाभाई को दूसरे की जगह परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया है. अपने बड़े भाई की जगह परीक्षा दे रहे सैदपुर गांव निवासी रोबिन कुमार को शक के आधार पर छानबीन के बाद दबोचा गया. वह अपने बड़े भाई हेमंत कुमार की जगह मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी में परीक्षा दे रहा था. हेमंत कुमार की जगह परीक्षा दे रहे रॉबिन उस वक्त पकड़ में आया जब शंका होने पर एडमिट कार्ड पर चिपके फोटो से मिलान किया गया.
चित्रगुन्त नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मुन्नाभाई प्रकरण में केंद्राधीक्षक के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. इधर, परीक्षा के तीसरे दिन भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. डीएम जय सिंह, एसपी अनिल कुमार सिंह, गोगरी एसडीओ संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. इधर, विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कदाचार के आरोप में 12 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया.
बता दें कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध के बीच इंटर की परीक्षा जारी है. कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिये सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. 50 सीसीटीवी सहित केंद्रों के अंदर और बाहर की वीडियोग्राफी के माध्यम से हर गतिविधि कैद की जा रही है. जिसका रिकार्ड जिला प्रशासन के पास मौजूद रहेगा. बता दें कि जिला मुख्यालय के दस व गोगरी अनुमंडल मुख्यालय के पांच विद्यालयों में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिये केंद्र बनाये गये हैं.
निष्कासित छात्रों का आंकड़ा
जेएनकेटी इंटर विद्यालय 4
मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी 1
अरुण मध्य विद्यालय 2
केडीएस कॉलेज गोगरी 1
राष्ट्रीय उच्च विद्यालय गोगरी 4

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >