कभी भी हो सकती है मेरी हत्या: बीडीओ

आरोप. नौकरी से बरखास्त करने की चल रही साजिश मानसी बीडीओ ने अपनी हत्या की आशंका जतायी है. हत्या होने पर इसके लिए डीएम जय सिंह, विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व विधायक रणवीर यादव व उनके विरोधी अरुण यादव चुकती निवासी के जिम्मेदार होने की बात कही है. खगड़िया : मुझे नौकरी से बरखास्त करने […]

आरोप. नौकरी से बरखास्त करने की चल रही साजिश

मानसी बीडीओ ने अपनी हत्या की आशंका जतायी है. हत्या होने पर इसके लिए डीएम जय सिंह, विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व विधायक रणवीर यादव व उनके विरोधी अरुण यादव चुकती निवासी के जिम्मेदार होने की बात कही है.
खगड़िया : मुझे नौकरी से बरखास्त करने की साजिश चल रही है. जो सही साबित हुई है अब दूसरी आशंका है कि मेरी हत्या किसी भी समय की जा सकती है. इसके लिए डीएम जय सिंह, विधायक पूनम देवी यादव, पूर्व विधायक रणवीर यादव व उनके विरोधी अरुण यादव चुकती निवासी जिम्मेदार होंगे. उक्त बातें मानसी बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने कही. उन्होंने कहा कि अभी तक मेरी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि वे सोमवार को बीडीओ मानसी का प्रभार सीओ को देंगे. वे बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. बीडीओ ने कहा कि मेरे विरुद्ध निंदन की कार्रवाई सरकार के द्वारा की गयी है. मैं बहुत दुखी हूं.
यह कार्रवाई तीन फरवरी से पूर्व ही कर दी गयी थी. संबंधित पत्र कल मिला. जो आशंका मैने पूर्व में व्यक्त की थी. मुझे नौकरी से बरखास्त करने की साजिश चल रही है. वह सही साबित हुई है.
इधर बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल को जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय के स्थापना शाखा में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. शनिवार को जारी पत्र के मुताबिक बिना अवकाश स्वीकृत कराये ही दो फरवरी को छुट्टी पर चले जाने के कारण कार्यहित में मानसी सीओ को वित्तीय शक्ति सहित प्रखंड कार्यालय का प्रभार लेने का निर्देश दिया गया.
इधर, शेष अवकाश अवधि छोड़ कर 10 फरवरी को मानसी बीडीओ द्वारा अचानक प्रखंड में योगदान देने के बाद डीएम ने मानसी सीओ को संपूर्ण प्रभार सौंपने कहा है. इधर मानसी प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने डीएम को आवेदन देकर बीडीओ के मानसिक संतुलन खो देने की शिकायत की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >