तीन सीओ सहित नौ कर्मियों से स्पष्टीकरण

खगड़िया : तीन सीओ सहित नौ कर्मियों से डीएम जय सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है. सूत्रों के मुताबिक राज्य स्तर से जारी आदेश के आलोक में खगड़िया, गोगरी व चौथम सीओ से जबाव मांगा गया है. इन सीओ के अलावा चौथम अंचल के राजस्व कर्मचारी तपेन्द्र कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर रंजीत कुमार गोगरी अंचल के […]

खगड़िया : तीन सीओ सहित नौ कर्मियों से डीएम जय सिंह ने स्पष्टीकरण मांगा है. सूत्रों के मुताबिक राज्य स्तर से जारी आदेश के आलोक में खगड़िया, गोगरी व चौथम सीओ से जबाव मांगा गया है. इन सीओ के अलावा चौथम अंचल के राजस्व कर्मचारी तपेन्द्र कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर रंजीत कुमार गोगरी अंचल के राजस्व कर्मचारी देवेन्द्र झा व डाटा इंट्री ऑपरेटर अजीत कुमार तथा सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी रामदेव पंडित सहित डाटा इंट्री ऑपरेटर बंटी कुमार से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है.

जानकारी के मुताबिक विभागीय स्तर पर चयनित पायलट राजस्व ग्रामों में जमाबंदी के कम्प्यूटराइजेशन कार्य की समीक्षा की गयी. जिसमें यह पाया गया कि इन तीनों अंचलों में चयनित पायलट राजस्व गांवों में अब तक मात्र एक जमाबंदी के कम्प्यूटराइजेशन का कार्य विफल करने का प्रयास किया जा रहा है. जिसे गंभीरता से लेते हुए उक्त तीनों अंचलों के सीओ हल्का कर्मचारी व डाटा इंट्री ऑपरेटर से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. साथ ही सीओ को यह बताने का भी निर्देश दिया गया है कि इसके लिए कौन जिम्मेवार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >