भूमि विवाद में अधेड़ की गला दबा कर हत्या

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली पोखर के पास भूमि विवाद को लेकर एक अधेड़ की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. मृतक […]

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली पोखर के पास भूमि विवाद को लेकर एक अधेड़ की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. मृतक के पुत्र ने थाने में दिये बयान में कहा है कि अयोधी शर्मा सन्हौली पोखर के पास खरीदी गयी जमीन पर पहुंचे थे. इसी दौरान जमीन पर

भूमि विवाद में…
कब्जा करने के आरोपित राज कुमार शर्मा ने मारपीट शुरू कर दी और अन्य सहयोगियों के साथ मिल कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. मालूम हो कि छह धूर जमीन के लिए अयोधी शर्मा व राजकुमार शर्मा के बीच बीते 2007 से विवाद चल रहा था. बीते 10 जनवरी को भी अयोधी ने थाने में राजकुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली पोखर के पास की घटना
पत्नी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >