जाम की समस्या से जनता हलकान जाम में फंसे वाहन

खगड़िया : शहर की सड़कों पर जाम की समस्या आम हो गयी है. खासकर शहर के हृदय स्थली राजेंद्र चौक से लेकर बखरी बस स्टैंड तक की सड़कों पर इन दिनों जगह-जगह चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को जाम में फंस कर कराहना पड़ रहा है. जिला प्रशासन को इस भीषण समस्या से […]

खगड़िया : शहर की सड़कों पर जाम की समस्या आम हो गयी है. खासकर शहर के हृदय स्थली राजेंद्र चौक से लेकर बखरी बस स्टैंड तक की सड़कों पर इन दिनों जगह-जगह चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों को जाम में फंस कर कराहना पड़ रहा है. जिला प्रशासन को इस भीषण समस्या से कोई लेना-देना नहीं है.

स्थानीय रमन कुमार, विक्की कुमार ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तुरंत पहल की जरूरत है. खासकर राजेंद्र चौक के समीप कई दुकानों के आगे सड़क पर ही वाहन को लगाकर अपने निजी कार्य में व्यस्त देखे जाते हैं. वहीं शहीद प्रभुनारायण चौक पर भी दुकानों के सामने लोग सड़क पर वाहन खड़ी कर खरीदारी में मशगुल रहते हैं. इससे आवागमन करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. वहीं ऐसे दुकानदारों को कोई लेना देना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >