830 युवाओं को दिया गया रोजगार

मेला जिलाधिकारी जय िसंह ने कहा, कौशल िवकास से खुलेंगे रोजगार के द्वार ग्रामीण युवाओं का कौशल और तकनीक से जुड़ना लाभकारी ़ सरकार की प्राथमिकता है बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना ़ जीविका के माध्यम से केएन क्लब में हुआ रोजगार सह मार्गदर्शन मेला ़ खगड़िया : स्थानीय के.एन. क्लब में जीविका के द्वारा […]

मेला जिलाधिकारी जय िसंह ने कहा, कौशल िवकास से खुलेंगे रोजगार के द्वार

ग्रामीण युवाओं का कौशल और तकनीक से जुड़ना लाभकारी ़ सरकार की प्राथमिकता है बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना ़ जीविका के माध्यम से केएन क्लब में हुआ रोजगार सह मार्गदर्शन मेला ़
खगड़िया : स्थानीय के.एन. क्लब में जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया. जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी जय सिंह और जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अवधेश कुमार के साथ-साथ संकुल संघ की महिलाओं ने संयुक्त रूप से किया. इस मेले में राष्ट्रीय स्तर के कम्पनियों के साथ ही स्थानीय बैंकों और एजेंसियो के द्वारा भी सिक्युरिटी गार्ड, सुपरवाईजर,हेल्पर,सेल्स मैनेजर,एक्सक्यूटिव, सिविल इंजीनियर, डाटा इंट्री आपरेटर सहित कई पदों के लिय चयन किया गया.
रोजगार मेले में साक्षर से लेकर एमबीए डिग्रीधारी छात्रों को रोजगार का अवसर मिला. रोजगार मेले में आने वाली प्रमुख कम्पनियों में जी4एस ,एस आई एस ,नव भारत फर्टिलाइजर, हॉप केयर,पीपल ट्री, शिव शक्ति बायोटेक, डोमिनोज, कोहिनूर, रिलायंस, भारतीय जीवन बीमा आदि शामिल रहे. इनके द्वारा आकर्षक मानदेय के साथ ही पीएफ और मेडिकल एवं फ्री आवास सुविधा भी दी जाएगी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की जीविका के साथ ही सरकार का प्रयास ग्रामीण युवाओं के साथ ही शहरी युवाओं को कौशल विकास कर रोजगार के द्वार खोलना है. बेरोजगारों के लिये स्वयं सहायता भत्ता की भी शुरुआत की गई है. जीविका के इस मेले में हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं को रोजगार मिलेगा . इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक ,विजय पाल,पीपल ट्री से शिव शंकर कुमार के साथ ही स्वाभिमान संकुल संघ की रेणू दीदी ने अपने विचार रखे. इससे पहले जीविका के परियोजना प्रबंधक अवधेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए जीविका में रोजगार और प्रशिक्षण के क्रियाकलापों से अवगत कराया. जॉब प्रबंधक मनोज निराला ने बताया की 1018 युवाओं का पंजीयन हुआ और 830 युवाओं को रोजगार के चयनित किया गया. जबकि 200 से ज्यादा लोगों ने डाटा इंट्री एवं अन्य पदों के लिये आवेदन किया. कार्यक्रम में मंच संचालन संचार प्रबंधक राजीव रंजन ने किया .इस मौके पर जॉब प्रबंधक मनोज कुमार निराला,गंगेश कुमार,शिवेंद्र कुमार ,नीरज कुमार सिन्हा,बिट्टू कुमार,संतोष कुमार,रंजित कुमार,रीता कुमारी,अनुप्रिया ,रंधीर कुमार,रवि रंजन,.मुकेश कुमार के साथ ही सभी प्रखंडों के बीपीएम मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >