: बरैय पंचायत की घटना, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
खगड़िया : प्रखंड क्षेत्र के बरैय पंचायत स्थित ट्रैक्टर की ठोकर लगने से रविवार सुबह सत्यम कुमार (06) व हरि किशुन कुमार (05) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी और रौशन कुमार व शुभम कुमार घायल हो गये. घायल बालक को स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. सदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख परमानंद राय ने बताया कि सड़क किनारे 5-6 बच्चे खेल रहे थे. वहीं स्थानीय ग्रामीण संतोष राय का पुत्र रवीश कुमार अपने ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था. इसी क्रम में सत्यम व हरि किशुन चपेट में आ गये. ट्रैक्टर के पिछले चक्के की चपेट में आकर दोनों बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गये. दोनों मृत बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय मुखिया जयमाला देवी, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है.
