बिहार : नये 2000 रुपये के नोट के साथ कुल दस लाख रुपये जब्त

खगड़िया : बिहार के खगड़िया रेलवे स्टेशन एक ट्रेन पर सवार होने आए एक जर्दा व्यवसायी के पास से आज पुलिस ने नये 2000 रुपये के नोट के साथ कुल दस लाख रुपये जब्त किए. खगड़िया रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेल पुलिस थाना के थाना अध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि जर्दा व्यवसायी घनश्याम भगत […]

खगड़िया : बिहार के खगड़िया रेलवे स्टेशन एक ट्रेन पर सवार होने आए एक जर्दा व्यवसायी के पास से आज पुलिस ने नये 2000 रुपये के नोट के साथ कुल दस लाख रुपये जब्त किए. खगड़िया रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेल पुलिस थाना के थाना अध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि जर्दा व्यवसायी घनश्याम भगत के पास से बरामद नोटों में से करीब एक लाख रुपये के नये दो हजार रुपये के नोट और बाकी अन्य 10, 20, 50 और 100 के नोट शामिल हैं.

खगड़िया के एमजी रोड में जर्दा की दुकान घनश्याम भगत उक्त राशि को एक बैग में रखकर राजरानी सुपर फास्ट ट्रेन पकड़ने खगड़िया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वे थोक विक्रेताओं को भुगतान करने के लिए यह राशि लेकर पटना जा रहे थे. शरत ने बताया कि राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >