बंदियों को मिलेगा प्रशिक्षण

खगड़िया : मंडल कारा में बंद कैदियों को कौशल विकास उन्नयन के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा. काराधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मंडल कारा में बंद लगभग छह दर्जन बंदियों को अगरबत्ती निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि ताकि बंदी जेल से निकलने के बाद जीविकोउपार्जन कर सके. पिछले वर्ष भी लगभग […]

खगड़िया : मंडल कारा में बंद कैदियों को कौशल विकास उन्नयन के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा. काराधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मंडल कारा में बंद लगभग छह दर्जन बंदियों को अगरबत्ती निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि ताकि बंदी जेल से निकलने के बाद जीविकोउपार्जन कर सके. पिछले वर्ष भी लगभग पांच दर्जन बंदियों को अगरबत्ती प्रशिक्षण दिया गया था.

जनवरी तक बंदियों को टेलीफोन की सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. दो कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है. नये साल में टेलीफोन लगने की उम्मीद है. उसके बाद बंदियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी. मुलाकातियों को कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है.
राजीव कुमार, काराधीक्षक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >