खगड़िया : शहर के उत्तरी भाग के लोगों को मंगलवार की शाम तक बिजली मिल पायेगी. सन्हौली ढाला के समीप 11 हजार के केवल पंक्चर हो जाने के कारण सोमवार की दोपहर से शहर का बिजली ठप है. इसके कारण शहर के लोगों को परेशानी हो रही है. विद्युत उपभोक्ता राजीव कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि दोपहर के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है. विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण इंन्वर्टर भी जवाब देने लगा है.
सर्वाधिक परेशानी स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं को हो रही है. इधर, देर शाम तक लोग विद्युत सेवा बाधित रहने के कारणों को पता लगाने में परेशान दिख रहे थे. लोगों का एक मात्र सहार जेनरेटर भी विद्युत आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है. घर में उपयोग किये जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन ठप पड़ा हुआ है.
