शुक्रवार देर शाम फरकिया का मुआयना करते एसटीएफ जवान.
सिमरी बख्तियारपुर : गुरुवार की मध्य रात्रि सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ैया ओपी के बेलहा गांव में एसटीएफ और रामानंद यादव के गिरोह के बीच हुई मुटभेड़ के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. वहीं घटना के बाद तीस घंटा बितने के बाद भी तटबंध के अंदर भय का माहौल […]
सिमरी बख्तियारपुर : गुरुवार की मध्य रात्रि सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़ैया ओपी के बेलहा गांव में एसटीएफ और रामानंद यादव के गिरोह के बीच हुई मुटभेड़ के बाद से पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. वहीं घटना के बाद तीस घंटा बितने के बाद भी तटबंध के अंदर भय का माहौल व्याप्त है.पुलिस व एसटीएफ के लिए रहा है सिर दर्द:
कोसी दियारा में हमेशा से पुलिस व एसटीएफ के लिए सिर दर्द रहा रामानंद यादव लगातार एसटीएफ के निशाने पर रहा है. गुरुवार की रात भी एसटीएफ ने रामानंद की गिरफ्तारी को लेकर अपना जाल बिछाया था, पर अंधेरे का लाभ उठा कर रामानंद एसटीएफ से बच कर फरार हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार की हत्या इसी वर्ष जुलाई में अलौली में ही गोली मारकर कर दी गयी थी. इस मामले में शातिर रामानंद यादव नामजद है.
सूत्रों के अनुसार, राजेश व रामानंद के बीच 35 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और माना जा रहा है कि इसी विवाद के कारण राजेश की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद से ही खगड़िया पुलिस व एसटीएफ रामानंद यादव की तलाश में थी, पर दियारा की भौगोलिक स्थिति की वजह से रामानंद हमेशा एसटीएफ की पहुंच से दूर रहा.
जीपीएस बना मददगार: जानकारी मुताबिक कई दिनों से अपने गुप्तचरों से एसटीएफ को यह जानकारी मिल रही थी कि रामानंद यादव गांव में ही है. रामानंद की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद आइजी ऑपरेशन के नेत्तृत्व में टीम बना स्पेशल ऑपरेशन का प्लान बना. इसके बाद टीम खगड़िया के रास्ते दो नदियों को गुरुवार रात लगभग बारह बजे जीपीएस के माध्यम से पार कर खगड़िया जिला से सटी चिड़ैया पहुंची. चिड़ैया पहुंचने के बाद गुप्त तरीके से एसटीएफ रामानंद यादव के बेलहा स्थित बासा के निकट पहुंची. इसके बाद एक साथ पांच दर्जन एसटीएफ जवानों ने गांव के सभी घरों की चेकिंग शुरू कर दी. इस दौरान महिला-पुरुषों की पिटाई की भी बात भी ग्रामीण कह रहे हैं. हालांकि, इस कार्रवाई में रामानंद यादव भागने में कामयाब रहा, पर एसटीएफ ने हथियार की बरामदगी सहित अन्य की गिरफ्तारी में सफलता पायी.