यात्री हो रहे परेशान भारी भीड़ . स्टेशन पर रही अफरातफरी

सहरसा से जमालपुर-मुंगेर जाने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित किये जाने की मांग जोर पकड़ी खगड़िया : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से शनिवार को अफरातफरी का माहौल रहा. कहीं पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी. इस बीच ट्रेन में भीड़ इतनी थी कि शौचालय से लेकर ब्रेकवान तक में यात्री […]

सहरसा से जमालपुर-मुंगेर जाने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित किये जाने की मांग जोर पकड़ी

खगड़िया : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से शनिवार को अफरातफरी का माहौल रहा. कहीं पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी. इस बीच ट्रेन में भीड़ इतनी थी कि शौचालय से लेकर ब्रेकवान तक में यात्री ठूंसे हुए थे. खगड़िया रेलवे जंकशन से सबदलपुर, मुंगेर व जमालपुर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की भी होता रहा.
खासकर महिलाओं व बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि इस समस्या से निबटने के लिए पर्याप्त इंतजाम की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि यात्री भेड़ बकरियों की तरह सामान ढोने वाले बोगी में यात्रा करने को विवश हो रहे हैं,
जबकि यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने के कारण सैकड़ों यात्री खड़े होकर व पायदान पकड़कर यात्रा कर रहे हैं. इससे कभी भी बड़ी घटना घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के लिए सहरसा से खगड़िया होते हुए मुंगेर व जमालपुर तक ट्रेन 15 नवंबर तक चलायी गयी है. अत्यधिक यात्रियों की भीड़ होने से इस ट्रेन को नियमित करना चाहिए. जिससे रोजाना खगड़िया से जमालपुर जाने वाली ट्रेन पर यात्रियों का दबाव कम हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >