दिन प्रतिदिन अतिक्रमणकािरयों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इससे शहर में हमेशा जाम लगता है. िवभागीय अिधकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
गोगरी : शहर में दिन प्रतिदिन अतिक्रमणकारी अपना पांव पसारते जा रहे हैं. इसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है़ अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बुलंद है कि पदाधिकारी रास्ते से गुजरते रहते हैं और अपनी दुकान को लोग सड़क पर लगाये रहते हैं.
कहां -कहा है अतिक्रमण: गोगरी अनुमंडल मुख्यालय का हृदय स्थली माने जा रहे जमालपुर बाजार के गांधी चौक, मालीटोला चौक से लेकर अशोक चौक व भगत सिंह चौक तक है़ इन सड़कों पर दुकानदार सड़क का अतिक्रमण कर अपने दुकान को सड़क पर लगाये रहते हैं. इसके कारण हर रोज शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है़ इससे लोगों को बाजार में परेशानी होती है़ यही नहीं जब निजी विद्यालय से बच्चों की छुट्टी होती है और वे लोग बस पर सवार होकर अपने घर आते हैं तो वे जाम में घंटों देर तक फंसे रहते हैं. अधिकारी सायरण बजाकर जाम से तो निकल जाते हैं, लेकिन आम लागों को परेशानी होती है़
हालांकि उन्हें भी जाम में फंसने का भय सताते रहता है़ इस पर अनुमंडल प्रशासन ने कुछ माह पूर्व कदम उठाया था़ जाम से निजात पाने के लिए राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में हाट लगाने की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन सख्ती के अभाव में बाजार में दुर्गापूजा से ही फिर सड़क पर दुकाने सजने लगी़ हाट की बंदोबस्ती के बाद फुटपाथी दुकानदारों ने इस के विरोध में आंदोलन करना शुरू किया, तो ये भी सीधे साधे के श्रेणी में चले गये और अभियान को बंद कर दिया़ इससे फुटपाथियों का मनोबल बढ़ता गया और आज शहर के मुख्य सड़कों को बिल्कुल अतिक्रमण कर लिया गया़
इससे प्रतिदिन लोग घंटों जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. शहर अतिक्रमणमुक्त करने के लिए वर्षों से अभियान चलाया गया, लेकिन आज तक न तो फुटपाथी दुकानदार पर प्रभाव पड़ा और न ही जिला प्रशासन द्वारा कोई खास पहल की गयी़ हालांकि पूर्व में एसडीओ द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था लेकिन इससे लोगों पर कोई खास प्रभाव नही पड़ा़
