विधायक ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी, गेहूं का किया वितरण

खगड़िया : सदर विधायक पूनम देवी यादव ने छठ पर्व के शुभ अवसर पर शनिवार को छठ व्रतियों के बीच साड़ी व गेहूं का वितरण अपने चुकती स्थित आवास पर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है. छठ के मौके पर व्रतियों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है. […]

खगड़िया : सदर विधायक पूनम देवी यादव ने छठ पर्व के शुभ अवसर पर शनिवार को छठ व्रतियों के बीच साड़ी व गेहूं का वितरण अपने चुकती स्थित आवास पर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है. छठ के मौके पर व्रतियों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है. छठ महावर्प की महिमा अपार है.

छठ के अवसर पर दान पुण्य की हमारी परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि दान और सेवा के मर्म को समझने का मौका हमें पूर्व विधायक रणवीर यादव से मिली है. सेवा से आत्मिक सुख व शांति मिलती है. इस अवसर पर पूर्व जीप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी, उपाध्यक्ष विनय कुमार वरुण, पूर्व विधायक प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, विधायक के नीजी सहायक मदन वर्मा सहित रणवीर फैंश एसोसिएशन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रविवार को पहला अर्घरी
कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी को छठ प्रसाद बनाया जाता है.प्रसाद के रूप में ठेकुआ,चावल का लड्डू,सभी प्रकार के फल शामिल रहते हैं.शाम को पूरी व्यवस्था के साथ नये बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और छठ व्रती के साथ परिवार तथा पड़ोस के सारे लोग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट की ओर चल पडते हैं. सभी छठ व्रती अपनी सुविधानुसार तालाब या नदी किनारे इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से भगवान भाष्कर को अर्घ्य देते हैं. भगवान सूर्य को जल एवं दूध का अर्घ्य दिया जाता हैं.पंडित अजय कांत ठाकुर बताते हैं कि रविवार की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या चार बजकर 31 मिनट के बाद अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >