मेले में मैच के दौरान युवक को मारी गोली

परबत्ता : प्रखंड के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत अंतर्गत तेमथा गांव में काली मेला के दौरान मंगलवार को एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया. घटना मंगलवार की दोपहर उस समय की है. जब वॉलीबॉल मैच चल रहा था. इसी दौरान श्रीरामपुर ठुट्ठी निवासी राजेश्वर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू […]

परबत्ता : प्रखंड के रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत अंतर्गत तेमथा गांव में काली मेला के दौरान मंगलवार को एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया. घटना मंगलवार की दोपहर उस समय की है. जब वॉलीबॉल मैच चल रहा था. इसी दौरान श्रीरामपुर ठुट्ठी निवासी राजेश्वर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू सिंह को अज्ञात लोगों ने पीछे से गोली मार कर घायल कर दिया. इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. अचानक हुई इस घटना के बाद मैच को रोकना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद तीन लोग भागने लगे. जिसमें से दो भागने में कामयाब रहे तथा एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा.

बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये लोग किस हद तक इस घटना के लिये जिम्मेदार हैं. आनन फानन में पुलिस आयी और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गयी. तेमथा के ग्रामीणों ने तुरंत घायल को उपचार के लिये परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सा के लिये उच्च स्तरीय अस्पताल में रेफर कर दिया. परबत्ता अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि एक गोली पीठ में लगी है तथा अंदर में ही फंस कर रह गयी है. इस मामले में पुलिस ने अपनी सक्रियता बढा दिया है. पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस घटना में संलिप्त व्यक्ति की पहचान की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >