तास के पत्तों पर आजमा रहे अपनी किस्मत

आजमनगर : ज्यों-ज्यों दीपावली नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों शहर व आस-पड़ोस के इलाकों में एक अनोखा बाजार भी सजने लगा है. यहां इलाके के लोग ताश के पत्तों के सहारे अपनी किस्मत आजमाने की जुगत में लगे हैं. 24 घंटे सजे रहने वाले इस बाजार में इलाके के धनाढ्य लोगों के भाग लेने से […]

आजमनगर : ज्यों-ज्यों दीपावली नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों शहर व आस-पड़ोस के इलाकों में एक अनोखा बाजार भी सजने लगा है. यहां इलाके के लोग ताश के पत्तों के सहारे अपनी किस्मत आजमाने की जुगत में लगे हैं. 24 घंटे सजे रहने वाले इस बाजार में इलाके के धनाढ्य लोगों के भाग लेने से इसकी रौनक और बढ़ जाती है.

शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर हार जीत को लेकर होने वाली चर्चाओं ने भी बाजार की महत्ता को और बढ़ा दिया है. अमुक व्यक्ति ने आज इतनी रकम जीती, तो फला अपनी अंगूठी व मोबाइल तक गंवा बैठा. जैसे चर्चे तो अब आम हो गये हैं. किस्मत आजमाने वालों को सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराने वालों की गोटी लाल हो रही है. शहर के रसूखदार व दबंग किस्म लोगों द्वारा मोटे कमीशन के एवज में सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराये जाने के कारण आस पड़ोस के लोग जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >