शव को खोजते रहे गोताखोर, नहीं मिली सफलता

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली पंचायत के राजेंद्र सरोवर में एक बालक के डूबने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. लेकिन सफलता नहीं मिली. मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र सरोवर के समीप से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लोगों को बताया कि सरोवर में एक बालक डूब गया है. […]

खगड़िया : चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली पंचायत के राजेंद्र सरोवर में एक बालक के डूबने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. लेकिन सफलता नहीं मिली. मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र सरोवर के समीप से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लोगों को बताया कि सरोवर में एक बालक डूब गया है. आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष अभिषेक ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी.

एसडीआरएफ टीम ने सरोवर में शव की खोज शुरू कर दी लेकिन शनिवार की देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका. मौके पर बीडीओ, सीओ तथा थानाध्यक्ष घंटों घटना स्थल पर जमे रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को भी शव की खोज की जाएगी. हालांकि लोग इसे अफवाह भी मान रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >