खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव के पशु बथान से उत्पाद विभाग ने शनिवार को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर ठाठा गांव के अजय कुमार के बथान से 21 बोतल रॉयल स्टेज का बड़ा बोतल बड़ी बैग से बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि मौके पर से अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान उक्त गांव के कुणाल कुमार द्वारा शराब पहुंचाने की बात कबूल किया. उन्होंने कहा कि बरामद शराब में झारखंड का लेवल अंकित था. मौके पर उत्पाद निरीक्षक सुदेश्वर लाल आदि मौजूद थे.
