किरायेदार को रखने से पहले थाने से कराएं सत्यापन

खगड़िया : शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं के बाद पुलिस ने किरायेदार को रखने से पहले थाना से सत्यापन कराने की अपील लोगों से की है. गुरुवार को चित्रगुप्त नगर थाना परिसर में वार्ड पार्षदों, जन प्रतिनिधियों की बैठक हुयी. बैठक में भाग ले रहे सन्हौली पंचायत के मुखिया अंजु देवी, उप […]

खगड़िया : शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं के बाद पुलिस ने किरायेदार को रखने से पहले थाना से सत्यापन कराने की अपील लोगों से की है. गुरुवार को चित्रगुप्त नगर थाना परिसर में वार्ड पार्षदों, जन प्रतिनिधियों की बैठक हुयी.

बैठक में भाग ले रहे सन्हौली पंचायत के मुखिया अंजु देवी, उप मुखिया आनंद सिंह, जदयू नेता बबलू मंडल, कुलदीप कुमार, वार्ड पार्षद पिंकी देवी, अजय कुमार, मनोज पासवान, दिनेश, अजीत आदि ने छात्रों के कोचिंग के समय सुबह में गश्ति बढाने की मांग की है. वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक ने उपस्थित लोगों को कहा कि किरायेदार को रखने से पहले तथा घर से बाहर जाने से पहले थाना के पंजी में सूचना दर्ज करें. इससे होने वाली घटना घटनाओं में कमी आएगी.उसके बाद घटना की जिम्मेदारी पुलिस वालों की होगी. थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >