ट्रेन से गिर कर दो लोगों की मौत

खगड़िया/मुंगेर : बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड के बीच सनहा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर जाने के कारण दो यात्री की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जीआरपी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एएसआइ मारकंडे सिंह ने बताया कि तिलरथ से जमालपुर जाने वाली डीएमयू 77551 डाउन ट्रेन से गिर […]

खगड़िया/मुंगेर : बेगूसराय-खगड़िया रेलखंड के बीच सनहा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर जाने के कारण दो यात्री की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जीआरपी ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एएसआइ मारकंडे सिंह ने बताया कि तिलरथ से जमालपुर जाने वाली डीएमयू 77551 डाउन ट्रेन से गिर जाने के कारण एक महिला व एक पुरुष यात्री की मौत हो गयी.

मृतक की पहचान मुंगेर जिले के जाफर नगर साहेब दियारा निवासी सोनर सिंह के पुत्र बिशो सिंह तथा मुफस्सिल थाना मुंगेर के टीकारामपुर चंडीस्थान गांव निवासी विवेक राय की पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है. वहीं मृतक के परिजन रूपेश ने बताया कि पार्वती देवी तिलरथ से संबंधी के यहां से लौट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >