पुरानी ईंटों से हो रहा निर्माण कार्य

अनदेखी. खगड़िया रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के सामने हो रही हेराफेरी अधिकारियों की आंखों के सामने रेलवे में निर्माण कार्य में हेराफेरी को अंजाम दिया जा रहा है. पुरानी व तीन नंबर ईंट सहित अन्य गड़बड़ी दिन-दहाड़े हो रही है लेकिन अधिकारी इसे रोकने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. ऐसे में दाल […]

अनदेखी. खगड़िया रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के सामने हो रही हेराफेरी

अधिकारियों की आंखों के सामने रेलवे में निर्माण कार्य में हेराफेरी को अंजाम दिया जा रहा है. पुरानी व तीन नंबर ईंट सहित अन्य गड़बड़ी दिन-दहाड़े हो रही है लेकिन अधिकारी इसे रोकने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. ऐसे में दाल में काला की आशंका जतायी जा रही है.
खगड़िया : रेलवे में चल रहे निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है. वहीं गड़बड़ी रोकने की बजाय रेलवे के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. ऐसे में पूरे प्रकरण में रेल अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है. सवाल उठता है कि आखिर सबकी आंखों के सामने तीन नंबर ईंट व पुरानी ईंट से चल रहे निर्माण कार्य को नहीं रोकने के पीछे कहीं मोटी रकम की महिमा तो नहीं. हालांकि पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डीके गायेन ने निर्माण कार्य में गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है. इस बावत आईओडब्लू से संपर्क करने पर कहा गया कि यह काम कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है. इस मामले में उन्हीं से बात करना होगा. हम कुछ नहीं कर सकते.
ऑपरेटिंग पैनल भवन निर्माण में गोलमाल : खगड़िया रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के समीप ऑपरेटिंग पैनल भवन का निर्माण कार्य के अलावा अन्य काम किया जा रहा है. सोमवार को मौके पर मुआयना करने के क्रम में पुराने ईंट को घिस रहे मजदूर ने पूछने पर बताया कि साहब ने कहा कि इसलिये ऐसा कर रहे हैं. मजदूर ने बताया कि पुराने ईंट को घिस कर इसका उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है. साथ ही मौके पर मौजूद तीन नंबर ईंट का प्रयोग भी निर्माण कार्य में किया जा रहा था. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दिन दहाड़े अधिकारियों के आंखों के सामने चल रही गड़बड़ी को रोकने की बजाय आंखे फेरने के पीछे क्या राज है? पुराने व तीन नंबर ईंट से हो रहे निर्माण कार्य से सरकारी राशि के बंदरबांट को रोकने में अधिकारी क्यों नहीं दिलचस्पी ले रहे हैं. ऐसे कई सवाल हैं जो निर्माण कार्य में हो रही हेराफेरी पर रेल अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
पुराने ईंट को घिस कर व तीन नंबर ईंट से चल रहे निर्माण कार्य को रोकने में रेलवे उदासीन
जीआरपी थाना के समीप ऑपरेटिंग पैनल भवन सहित अन्य निर्माण में बड़े पैमाने पर हो रही गड़बड़ी
पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने कहा, खगड़िया रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में गड़बड़ी की होगी जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >