बेलदौर : थाना क्षेत्र के बलेठा पंचायत के ढाडी गांव में घरेलू रंजिश में ससुर ने पुतोहू पर खौलता गर्म पानी फेंक दिया. इस घटना में पुतोहू तो बाल बाल बच गई. जबकि उसके गोद में खेल रहे दो वर्षीय पुत्र अभयराज झुलसकर जख्मी हो गया. घायलावस्था में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक ईलाज स्थानीय पीएचसी में कर उसे बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह घरेलू बातों से उग्र होकर ससुर ने दाल बनाने के गर्म किये जा रहे पानी को पुतोहू के उपर फेंक दिया. ग्रामिणों ने बताया कि पीड़िता तुफानी यादव के पत्नी एवं उसके पिता चिको यादव के बीच प्राय: अनबन रहता था. इसी के तहत सोमवार को विवाद बढ़ गया. इससे नाराज हो कर ससुर ने गर्म पानी लेकर पुतोहू के ऊपर फेंक दिया.
खौलता पानी पतोहू पर फेंका, पोता जख्मी
बेलदौर : थाना क्षेत्र के बलेठा पंचायत के ढाडी गांव में घरेलू रंजिश में ससुर ने पुतोहू पर खौलता गर्म पानी फेंक दिया. इस घटना में पुतोहू तो बाल बाल बच गई. जबकि उसके गोद में खेल रहे दो वर्षीय पुत्र अभयराज झुलसकर जख्मी हो गया. घायलावस्था में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक ईलाज स्थानीय पीएचसी […]
