बढ़ा फसल नुकसान का आंकड़ा

खगड़िया : कई क्षेत्रों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद अब नुकसान का आकलन आरंभ हो गया है. कृषि विभाग ने हाल के दिनों में फसल नुकसान की स्थिति को लेकर जिला स्तर पर रिपोर्ट भेजी है. इसमें और अधिक फसल नुकसान की बात कही गयी है. सूत्रों के मुताबिक पहले 12 हजार 824.85 […]

खगड़िया : कई क्षेत्रों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद अब नुकसान का आकलन आरंभ हो गया है. कृषि विभाग ने हाल के दिनों में फसल नुकसान की स्थिति को लेकर जिला स्तर पर रिपोर्ट भेजी है. इसमें और अधिक फसल नुकसान की बात कही गयी है. सूत्रों के मुताबिक पहले 12 हजार 824.85 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल के नुकसान होने की रिपोर्ट थी तथा 9 करोड़ 80 लाख रुपये की फसल को क्षति पहुंचने का अनुमान लगाया गया था.

अब नुकसान का आंकड़ा बढ़ गया है. एडीएम द्वारा राज्य स्तर पर भेजी गयी रिपोर्ट में 14 हजार 310.53 हेक्टेयर भूमि पर लगी फसल के बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने तथा 10 करोड़ 33 लाख रुपये की फसल चारों अंचलों में नुकसान होने की बात कही गयी है.
बाढ़ के दौरान 10 की गयी जान
बाढ़ के कारण जिले में 10 लोगों की मौत हुई है. इसकी सूचना राज्य आपदा विभाग सहित वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. इसके अलावा बाढ़ के कारण 10 पशुओं की भी मौत होने की बात कही गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >