पूर्व सैनिक ने गोली मार कर की आत्महत्या

हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में रविवार को सेवानिवृत्त सैनिक अजय यादव ने अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि पुलिस ने पिस्टल को […]

हवेली खड़गपुर : शामपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव में रविवार को सेवानिवृत्त सैनिक अजय यादव ने अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है.

ससुराल में रहता था : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहली शंकरपुर निवासी अजय यादव आर्मी से सेवानिवृत्त होने पर अपने ससुराल गालिमपुर में रहने लगे. सेवानिवृत्ति के बाद अजय यादव भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय नंदलालपुर मुंगेर में गार्ड के तौर पर तैनात था. वह गालिमपुर से मुंगेर आता-जाता था. रविवार की सुबह अपने लाइसेंसी पिस्टल से दाहिने तरफ कनपट्टी में गोली मार ली. जबकि गोली की आवाज सुन कर पत्नी, बेटा-बेटी व ससुराल के अन्य सदस्य दौड़ कर आये तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
मानसिक तनाव से गुजर रहे थे
पिछले कुछ दिनों से वह घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था. इस कारण उसने आत्महत्या कर ली. वह अपने पीछे पत्नी के अलावे दो बेटा व दो बेटी छोड़ गया.
पूर्व सैनिक ने…
एक बेटी की शादी हो चुकी है. घटना की सूचना पर पहुंची शामपुर पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया. शामपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
शामपुर थाना क्षेत्र के गालिमपुर की घटना
सेवानिवृत्ति के गार्ड के तौर पर था तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >