ग्रामीणों के विरोध के कारण पठन-पाठन रहा ठप

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के तेलिहार पंचायत के मध्य विद्यालय रामनगर में एमडीएम में छिपकली मामले से आक्रोशित हुए पीड़ित बच्चों के अभिभावक व ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल में हंगामा मचाया. स्कूल प्रबंधन से नाराज ग्रामीण स्कूल के कार्य अवधि से पहले मुख्य गेट पर पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के विरोध के कारण […]

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के तेलिहार पंचायत के मध्य विद्यालय रामनगर में एमडीएम में छिपकली मामले से आक्रोशित हुए पीड़ित बच्चों के अभिभावक व ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल में हंगामा मचाया. स्कूल प्रबंधन से नाराज ग्रामीण स्कूल के कार्य अवधि से पहले मुख्य गेट पर पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों के विरोध के कारण विद्यालय में शनिवार को पठन-पाठन ठप रहा. आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन पर कारवाई की मांग पर करते हुए. घटना के दूसरे दिन न तो बच्चों को विद्यालय भेजा न तो रसोईया को विद्यालय में काम करने दिया. इसके कारण एमडीएम भी बंद रहा. विरोध कर रहे ग्रामीण स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों का स्थानांतरण करने सहित कई मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों के विरोध के कारण स्कूल में एक भी छात्र-छात्रा प्रवेश नहीं कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >