बाढ़ राहत शिविर में बच्ची की मौत से सनसनी फोटो. 19कैप्सन. मृत पूजा के परिजन को चार लाख का चेक देते डीएम. —————–शहरी क्षेत्र स्थित कोसी कॉलेज में बनाये गये शिविर में हुई घटना -कारु मंडल टोला निवासी बबलू मंडल की ढाई साल की बेटी ने दम तोड़ा -सांस की नली में खाद्य सामग्री फंस जाने के कारण दम घुटने से हुई मौत -मृत बच्ची के परिजन को आपदा राहत कोष से दिया गया चार लाख का चेक -पारिवारिक लाभ व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दिये गये 23 हजार रुपये ————–मृत बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खाना खाने के दौरान सांस की नली में भोजन फंस जाने कारण दम घुटने को मौत का कारण बताया गया है. घटना बाद तत्काल ही मृत बच्ची के परिजन को चार लाख के चेक अलावा कबीर अंत्येष्ठि योजना व पारिवारिक लाभ योजना के तहत अलग से 23 हजार रुपये दे दिये गये हैं. – जय सिंह, डीएम. ——————खगड़िया. कोसी कॉलेज में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर में शुक्रवार की सुबह एक बच्ची की मौत की खबर से सनसनी फैल गयी. मृत बच्ची की पहचान कारु मंडल टोला निवासी बबलू मंडल की ढाई साल की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है. घटना बाद आननफानन में मृत बच्ची के पिता को आपदा राहत कोष से चार लाख के चेक के अलावा पारिवारिक लाभ योजना व कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत 23 हजार रुपये अलग से दिया गया है. इधर, घटना बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया. बताया जाता है कि बबलू मंडल की पुत्री पूजा ने गुरुवार की रात दूध के साथ बिस्कुट खाया था. उसके बाद बच्ची सो गयी. शुक्रवार की सुबह वह मृत पायी गयी. यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी. मामला बाढ़ राहत कैंप से जुड़े होने के कारण प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया. आननफानन में मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया. इस संबंध में डीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भोजन करने के दौरान सांस की नली में खाद्य सामग्री फंस जाने के कारण दम घूंटने से मौत होने की बात कही गयी है. फिलहाल राहत कैंप में ढाई साल की पूजा की मौत बाद तरह तरह के अफवाह भी फैलाने की कोशिश हुई. लेकिन प्रशासन की सजगता के कारण मामले को भड़कने से संभाल लिया गया.
बाढ़ राहत शिविर में बच्ची की मौत से सनसनी
बाढ़ राहत शिविर में बच्ची की मौत से सनसनी फोटो. 19कैप्सन. मृत पूजा के परिजन को चार लाख का चेक देते डीएम. —————–शहरी क्षेत्र स्थित कोसी कॉलेज में बनाये गये शिविर में हुई घटना -कारु मंडल टोला निवासी बबलू मंडल की ढाई साल की बेटी ने दम तोड़ा -सांस की नली में खाद्य सामग्री फंस […]
