एमडीएम में छिपकली की घटना की निष्‍पक्ष जांच की मांग

बेलदौर : बीते एक पखवारे के अंदर बेलदौर के दो विद्यालयों में एमडीएम में छिपकली मिलने व खाकर बच्चे के बीमार होने की घटना सामने आने के बाद शिक्षक सहमे हुए हैं. शुक्रवार को एमडीएम में छिपकली मिलने की सूचना पर बीआरसी की बैठक छोड़ सभी विद्यालय के एचएम पीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली […]

बेलदौर : बीते एक पखवारे के अंदर बेलदौर के दो विद्यालयों में एमडीएम में छिपकली मिलने व खाकर बच्चे के बीमार होने की घटना सामने आने के बाद शिक्षक सहमे हुए हैं. शुक्रवार को एमडीएम में छिपकली मिलने की सूचना पर बीआरसी की बैठक छोड़ सभी विद्यालय के एचएम पीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली .मामले से अवगत होकर बीआरपी रविशंकर कुमार ने विद्यालय जाकर एमडीएम का सैंपल लिया.

पीएचसी पहुंचकर एमडीएम सैंपल के जांच कराने का बीडीओ से अनुरोध किया ताकि इस तरह की घटना का खुलासा हो सके. उन्होंने संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा इस तरह की अफवाह फैला कर शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, शिक्षकों को एमडीएम कार्य से अलग रखने की मांग की है. ताकि आये दिन एमडीएम में मचे बवाल से शिक्षकों को दूर रख कर विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बरकरार रखा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >