शक्षिक दिवस पर उपवास में रहेंगे गुरुजी

शिक्षक दिवस पर उपवास में रहेंगे गुरुजी फोटो . 1 में कैप्सन. बैठक में मौजूद शिक्षक संघ के अध्यक्ष. खगड़िया. समान कार्य के लिए समान वेतन के निर्धारण को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ आगामी पांच सितंबर को उपवास पर रहेंगे. समाहरणालय द्वार पर आयोजित उपवास कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के हित […]

शिक्षक दिवस पर उपवास में रहेंगे गुरुजी फोटो . 1 में कैप्सन. बैठक में मौजूद शिक्षक संघ के अध्यक्ष. खगड़िया. समान कार्य के लिए समान वेतन के निर्धारण को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ आगामी पांच सितंबर को उपवास पर रहेंगे. समाहरणालय द्वार पर आयोजित उपवास कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद की जायेगी. शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मछली भवन स्थित संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर होने वाले उपवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता डा़ॅ नन्द कुमार यादव ने की. मौके पर संघ के हित में कई निर्णय लिये गये. वहीं, उपवास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन करें. उपवास कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेवारी आदित्य कुमार कुशवाहा पर सौंपी गयी. इस अवसर पर राकेश यादव, प्रभाष कुमार कर्ण, गणेश यादव, निरंजय कुमार, रविश यादव, वसी आलम, अशोक यादव, पुरूषार्थ कुमार, अमृति कुमारी, आदित्य कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >