खगड़िया : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कचहरी के निर्वाचित सरपंच, उप सरपंच, पंच व न्यायमित्रों को तीन सितंबर से प्रखंड के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा. सदर बीडीओ रविरंजन ने बताया कि ग्राम कचहरी के सरपंच का प्रशिक्षण पांच सितंबर तक दिया जाएगा. प्रशिक्षण दो पाली में दिया जाएगा. पहली पाली में ग्राम कचहरी के जन प्रतिनिधियों को तथा दूसरी पाली में ग्राम पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, एवं वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.
पहली पाली में सरपंचों को किस धारा के तहत न्यायिक कार्य संपादित करना है. इसकी जानकारी दी जाएगी वहीं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को कौन सा योजना किस जन प्रतिनिधि द्वारा संचालित किया जाएगा इस बात के बारे में विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण सत्र के दौरान दी जाएगी. प्रशिक्षक किरण कुमारी, शारदा वर्मा, अजीत कुमार सिन्हा, एवं ज्योति कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा.
