रसोइया ने किया सड़क जाम व प्रदर्शन

चौथम : अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन वर्कस फेडरेशन के तत्वावधान में रसोइयाें ने सात सूत्री मांगों को लेकर एनएच 107 को करुआ मोड़ के निकट दो घंटों तक जाम रखा. सीटू नेता सुबुकलाल मधुकर की अगुवाआई में सड़क जाम कर रहे रसोइया एवं खेत मजदूर सात सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के दमनकारी नीति […]

चौथम : अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन वर्कस फेडरेशन के तत्वावधान में रसोइयाें ने सात सूत्री मांगों को लेकर एनएच 107 को करुआ मोड़ के निकट दो घंटों तक जाम रखा. सीटू नेता सुबुकलाल मधुकर की अगुवाआई में सड़क जाम कर रहे रसोइया एवं खेत मजदूर सात सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के दमनकारी नीति का विरोध कर रहे थे.

सात सूत्री मांगों के तहत रसोइया को सरकारी सेवक घोषित करने, वर्ष में 12 महीने का मानदेय देने, राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के सिफारिश के तहत प्रति माह 15 हजार रुपये मानदेय का भुगतान , 60 साल से ऊपर की रसोइया को पेंशन देने, मातृत्व एवं विशेषावकाश की सुविधा देने की मांग कर रहे थे.

वहीं, रसोइया ने वर्ष में दो बार पोशाक राशि का भुगतान, कार्य अवधि के दौरान रसोइया की मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा आदि की भी मांग की. जाम हटवाने आये थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी को रसोइया के शिष्टमंडल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा. थानाध्यक्ष द्वारा स्मार पत्र जिलाधिकारी तक पहुंचाने के आश्वासन पर रसोइया ने जाम हटाया. जाम से सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. गर्मी और उमस के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा. मौके पर सीटू नेता ने कटाव पीड़ित परिवारों को पूनर्वासित किये जाने, मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को कम की गारंटी से संबंधित मांग पत्र अधिकारी को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >