महादलित महिला के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज

अलौली : थाना क्षेत्र के गोरियामी संझौती गांव में पिस्तौल की नोंक पर घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते शुक्रवार की है. रविवार को पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ थाना में पहुंच कर छेड़खानी मामले में कार्रवाई के लिये आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार […]

अलौली : थाना क्षेत्र के गोरियामी संझौती गांव में पिस्तौल की नोंक पर घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते शुक्रवार की है. रविवार को पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ थाना में पहुंच कर छेड़खानी मामले में कार्रवाई के लिये आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि छेड़खानी का मामला दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. पीड़िता ने बताया कि उसका पति परदेश में रहता है.

शुक्रवार की आधी रात में संझौती गांव के ही भरत यादव नशे की हालत में पिस्तौल लेकर घर में घुस कर आया. सोये अवस्था में कनपट्टी में पिस्तौल सटा कर जबरदस्ती करने लगा. इसी बीच हो-हल्ला करने पर वह फायरिंग करते हुए भाग निकला. इसी बीच मामले को सलटाने के लिये पंचायती भी हुई लेकिन आरोपी ने पंचों की बात मानने से इनकार कर दिया. तब जाकर थाना में आवेदन दिया गया है. मुखिया पति सह पूर्व उप प्रमुख पवन कुमार देशाई ने बताया कि आज गांव के अधिकांश लोग भरत यादव के व्यवहार से तंग आ कर थाना में गुहार लगाने पहुंचे थे. ताकि समाज में ऐसी शर्मनाक घटना दोबारा नहीं हो.

गोलीबारी में उपप्रमुख के पति घायल : बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में दो अपराधी गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटना में प्रखंड उपप्रमुख डेजी देवी के पति मिथलेश यादव घायल हो गये. उनके पेट में गोली लगने की बात बताई जा रही है. घायल मिथलेश का इलाज गुपचुप तरीके से मधेपुरा जिला के किसी गुप्त स्थान में किये जाने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक शनिवार के देर रात्रि सकरोहर गांव के शिव मंदिर के समीप घटना घटित हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ओर से अचानक रात्रि करीब साढ़े नौ बजे के दर्जनों चक्र गोली चलने की खबर है. हालांकि इस संबंध में किसी पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई है. जिस वजह से पुलिस अधिकारी घटना की पुष्टि करने से परहेज कर रहे हैं. लेकिन दबे जुबान से मामले को स्वीकार करते हुए पुलिस इससे उभरे तनाव पर पैनी नजर रखे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >