पचौत भरना में डायरिया से एक की मौत, चार आक्रांत

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के पचौत पंचायत के भरना गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी है. वहीं इससे आक्रांत चार रोगियों को शुक्रवार को पीएचसी में भर्त्ती कराया गया है. जिसमें से दो का ईलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जानकारी के अनुसार पचोत […]

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के पचौत पंचायत के भरना गांव में डायरिया की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी है. वहीं इससे आक्रांत चार रोगियों को शुक्रवार को पीएचसी में भर्त्ती कराया गया है.
जिसमें से दो का ईलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जानकारी के अनुसार पचोत के बड़ी भरना गांव के हीरा मंडल के 20 वर्षीय पत्नी रुपा देवी इस महामारी की चपेट में आकर डायरिया से गंभीर रुप से आक्रांत थी. उसकी मौत पीएचसी पहुंचने से पहले रास्ते में हो गयी. वहीं डायरिया से आक्रांत होने वाले में बड़ी भरना के विपीन मंडल की 19 वर्षीय पत्नी निशा देवी, जीतन सदा के 12 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, पत्नी बाजो देवी एवं राकेश मंडल की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी का ईलाज पीएचसी मे किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >