सिंहासन गौरी योग में बंधेंगी राखियां

रक्षा बंधन आज. राखी खरीदने के लिए दुकानों में उमड़ी भीड़ तीन साल बाद बन रहा है योग. रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं, सुबह 5.50 से ही बांधें राखी. पूरे दिन राखी बांधने का है मुहूर्त. खगड़िया : भाई-बहन का अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज सिंहासन गौरी योग में बहने अपने भाई के कलायी पर […]

रक्षा बंधन आज. राखी खरीदने के लिए दुकानों में उमड़ी भीड़
तीन साल बाद बन रहा है योग. रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं, सुबह 5.50 से ही बांधें राखी. पूरे दिन राखी बांधने का है मुहूर्त.
खगड़िया : भाई-बहन का अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज सिंहासन गौरी योग में बहने अपने भाई के कलायी पर रक्षा सूत्र बांधेगी. तीन साल बाद इस तरह का योग बना है. शहर में राखी के गीत बज रहे हैं. विभिन्न प्रकार की गीतों से शहर गूंजायमान हो रहा है. इस बीच रक्षा सूत्र खरीदने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक में दुकानों पर रक्षा सूत्र खरीदने के लिए बुधवार को भीड़ लगी रही.
हालांकि राखी खरीदने के लिए बीते एक सप्ताह से राखी की खरीदारी हो रही है. प्रदेश में रहने वाले भाइयों को बहनों द्वारा राखी कुरियर व डाक के माध्यम से भेजी जा रही हैं, जबकि कुछ भाई बहन के घर पहुंच गये हैं तो कुछ बहन भाई के घर राखी बांधने के लिए पहुंच गयी है.
पंडित जितेंद्र कुमार झा ने बताया कि 17 अगस्त की दोपहर 3.40 बजे सावन की पूर्णिमा तिथि लग रही है, जो 18 अगस्त की दिन में तीन बजे तक रहेगी. भद्रा का योग 17 अगस्त की शाम 4.27 मिनट से हो रहा है, जो 18 अगस्त की भोर 3.42 बजे ही खत्म हो जा रहा है. लिहाजा 18 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व सुबह से ही मनाया जायेगा. बहनों को राखी बांधने के लिए इंतजार नहीं करना होगा, वह सुबह 5.50 बजे के बाद से भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी.
पंडित जितेंद्र कुमार झा ने बताया कि सावन पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन घनिष्ठा नक्षत्र सोभन योग है. दिन में 1.03 मिनट तक मकर राशि चंद्रमा में है और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश हो जायेगा.इसके अलावे ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इस दिन सिंहासन व गौरी योग का संयोग भी बन रहा है, जो भाई-बहनों के लिए शुभ माना जा रहा है.सिंहासन योग भाई को सफलता दिलायेगा.
उत्सवी रंग में रंगा बाजार: रक्षाबंधन को लेकर बाजार उत्सवी रंग में रंग गया है. राखी की दुकानें पर भीड़ लगी हुयी है. जहां आकर्षक व नयी-नयी वेरायटी की राखियां दुकानों पर उपलब्ध है.
महेशखूंट प्रतिनिधि के अनुसार. भाई बहन के पवित्र बंधन रक्षा बंधन को लेकर महेशखूंट में राखी की दुकान पर भीड़ लगी रही. रंग विरंगी राखी से बजार पटा हुआ था. वहीं ज्वेर्ल्स की दुकान पर भी चांदी की राखी की खरीदारी को लेकर भीड़ था. मिठाई की दुकान पर भी मिठाई खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >