युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रखा गया उपवास
उपवास में कन्हौली व फुलवड़िया झाझा के ग्रामीणों ने भाग लिया
खगड़िया : विभिन्न मांगों के समर्थन में फुलवरिया गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया. युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में कन्हौली व फुलवड़िया झाझा के ग्रामीणों ने भाग लिया.
सतीश नगर बीएन बांध पर पक्की सड़क निर्माण के लिए रखे गये उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता बलतारा पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार सिंह एवं संचालन धर्मदेव यादव ने किया. मुखिया ने कहा कि जनप्रतिनिधियों में इच्छाशक्ति के अभाव इनसान जिंदा रहते हुए भी लाश के समान बन गये हैं. समाजसेवी सुभाष चन्द्र जोशी ने कहा कि समस्याओं को नजर अंदाज करने वाले जनप्रतिनिधियों को एक मिनट भी कुरसी पर बने रहने का अधिकार नहीं है. वीरेन्द्र सिंह व राजेश यादव ने सबको मिलजुल कर इलाके के विकास के लिये सोचना होगा. रघुवंश यादव ने कहा कि किसी एक व्यक्ति में ताकत नहीं होती है.
बिना किसी दल,संगठन जाति ,धर्म के मानव हित में संघर्ष का शंखनाद करने पर लक्ष्य पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता है. युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्यागी ने सरकार व जिला प्रशासन को तीन महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर तय समय सीमा के अंदर सड़क निर्माण शुरू नहीं होता है तो इस पांचों पंचायतों में सारे सरकारी काम ठप करवाने के लिये जनता सड़क पर उतरेगी. यदि इससे भी बात नहीं बनी तो मजबूरन सर्किल नंबर एक क्षेत्र में किसी मंत्री,सांसद एवं विधायक का प्रवेश वंचित कर देंगे.
कहा कि अंतिम सांस तक महात्मा गांधी के लोकतांत्रिक लड़ाई के मार्ग पर चलते रहेंगे. इस मौके पर अमित कूमार मंटू, मुकेश सिंह ,समाजवादी नेता अनन्त कुमार ,रामचन्द्र सिंह ,साकेत सिंह ,रायबहादुर सिंह ,मुकेश सिंह, पप्पू सिंह ,प्रभात कुमार सिंह ,अभय कुमार गुडडू ,संगीता देवी ,विमला देवी ,प्रभा देवी ,चमक लाल दास ,मनोकमा देवी ,हरिनंदन यादव ,दवेन्द्र यादव ,रणवीर सिंह ,मिथलेश कुमार सिंह ,विजय सिंह ,वरुण सिंह ,धनेश्वर सिंह, सिंटू, परमानंद सिंह आदि सहित सैकड़ों महिला व पुरुष ने एक दिवसीय उपवास रखकर सड़क बनने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया.
