खगड़िया : डीएम के निर्देश पर बलुआही में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत सदर एसडीओ शिव कुमार शैव, एसडीपीओ रामानंद सागर, नप के कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी, सदर बीडीओ रविरंजन ,सीओ नौशाद आलम की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
एसडीओ ने बताया कि बलुवाही बस स्टैंड समीप एनएच 31 सटे दुकान लगाये जाने से दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. वही शहर के अप डाउन सड़क के बीच में फुटपाथ की दुकान को हटाने का निर्देश किया गया है. सड़क के बीच में सब्जी एवं फलकी दुकान के लगाये जाने से आमलोगों को आवाजाही में कठिनाई को देखते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
