फनगो में कटाव निरोधी कार्य जारी

सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के निकट गुरुवार को भी कटाव निरोधी कार्य का सिलसिला जारी रहा. कोसी बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से जलस्तर मे वृद्धि देखी जा रही है. मंगलवार और बुधवार की तरह गुरुवार को भी रेलखंड अंतर्गत कटाव स्थल पर अधिकारियो का […]

सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के निकट गुरुवार को भी कटाव निरोधी कार्य का सिलसिला जारी रहा. कोसी बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से जलस्तर मे वृद्धि देखी जा रही है.

मंगलवार और बुधवार की तरह गुरुवार को भी रेलखंड अंतर्गत कटाव स्थल पर अधिकारियो का निरीक्षण जारी रहा. दिनभर कटाव स्थल पर वृहत पैमाने पर बोल्डर क्रेटिंग करने का सिलसिला चलता रहा. सहरसा-मानसी रेलखण्ड अंतर्गत फनगो हॉल्ट के निकट पिछले कई दिनों से जारी कटाव निरोधी कार्य गुरुवार को भी जारी रहा.गुरुवार को डीइएन थ्री संजय कुमार की निगरानी मे दिन-रात कटाव निरोधी कार्य हुआ. इस दौरान सहायक मंडल अभियंता तरुण कुमार दास, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो इलियास अंसारी, जेई पीडब्लूआई कुमार गौरव, जेई पीडब्लूआई पंकज भारती, आईओडब्लू मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
लिया गया ब्लॉक: गुरुवार को भी सहरसा-मानसी रेलखण्ड पर दोपहर स्लीपर गिराने के उद्देश्य से दोपहर ग्यारह बजे से बारह बजे तक ब्लॉक लिया गया.
इस दौरान रेलवे द्वारा कटाव स्थल के निकट तीस पीस कंक्रीट स्लीपर गिराया गया. वही ब्लॉक की वजह से लगभग आधा दर्जन ट्रेने यत्र-तत्र रुकी रही. जिनमे 13163 सियालदह-सहरसा हाटे बाजारे एक्सप्रेस, 55560 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर, 55567 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर आदि शामिल है.इधर, रेल सूत्रो से मिली जानकारी मुताबिक ब्लॉक टाइम ज्यादा ना मिल पाने की वजह से कार्य मे ज्यादा रफ्तार नही आ पा रही है.
जलस्तर मे वृद्धि जारी
कोसी बैराज से हर रोज हो रहे भरपूर डिस्चार्ज का असर बुधवार की तरह गुरुवार को भी फनगो हॉल्ट के निकट देखने को मिला.गुरूवार को कोपड़िया से लेकर फनगो तक ट्रैक किनारे जलस्तर मे वृद्धि देखी गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >