खगड़िया. डुमरी घाट पर यातायात में लोगों को कठिनाई हो रही है. कांग्रेस कमेटी के बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर डुमरी घाट पर सरकारी नाव की व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि निजी नाव चालक द्वारा मनमाना भाड़ा वसूला जाता है.
क्षमता से अधिक लोगों को पैसे के लालच में चढ़ाया जा रहा है. यही कारण है कि कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी है. उन्होंने घटना की जिक्र करते हुए कहा कि पांच जून को नाव डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. इसके बाद एसडीओ ने लोगों को आश्वासन दिया था कि डुमरी घाट की जो भी समस्या होगी समाधान किया जायेगा. लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक मात्र चार ही नौका चालू किया गया है. इसके बाद कोई समाधान नहीं हुआ. उन्होंने कम से कम दस सरकारी नाव चलाने की मांग की है.
