चौथम : अगर रेलवे समय रहते पहले कटाव निरोधक कार्य शुरू कराया होता तो आज रेल परिचालन बंद नहीं करनी पड़ती. डीआरएम से पुछे जाने पर की यदि पहले कटाव निरोधी कार्य किया जाता तो लाखों लोगों को कठिनाई नहीं होती. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने उदाहरण देकर जवाब दिया कि क्या बीमार पड़ने के पहले इलाज किया जाता है कि बीमार पड़ने के बाद. वह यह जताना चाह रहे थे कि आज कटाव हुआ और निरोधात्मक कार्य शुरू कर दिया गया. मालूम हो कि बीते कई दिनों से कटाव हो रहा था.
पहले होता काम, तो नहीं करना पड़ता परिचालन बंद
चौथम : अगर रेलवे समय रहते पहले कटाव निरोधक कार्य शुरू कराया होता तो आज रेल परिचालन बंद नहीं करनी पड़ती. डीआरएम से पुछे जाने पर की यदि पहले कटाव निरोधी कार्य किया जाता तो लाखों लोगों को कठिनाई नहीं होती. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने उदाहरण देकर जवाब दिया कि क्या बीमार पड़ने के पहले […]

कहते हैं लोग
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने कहा कि रेलवे ने इसे दुधारु गाय बना लिया है. कटाव निरोधक कार्य के नाम पर करोड़ों की लूट मची हुई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रेलवे ने पहले क्यों नहीं कटाव निरोधक कार्य करवाया. वहीं कोपरिया पंचायत के मुखिया राकेश कुमार ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से रेलवे ने जो कटाव निरोधक कार्य के नाम पर खर्च की है उसे वह सार्वजनिक किया जाना चाहिए.
वहीं बुच्चा पंचायत के मुखिया भोला चौधरी ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य रेलवे को पहले कराना चाहिए था. आज यह स्थिति बनी हुई है कि दियारा इलाका जिला मुख्यालय से लेकर सभी जगहों से पूरी तरह कट चुका है. वहीं बंगलिया निवासी कैलाश वर्मा ने कहा कि रेलवे अगर चाहती तो धमाहरा घाट स्टेशन तक ट्रेनों का परिचालन करवा सकती थी. लेकिन इस ओर रेलवे ने ध्यान नहीं दिया. वहीं रोहियार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बबलू कुमार ने कहा कि आज दियारा के तमाम लोग परेशान हैं. अभी कोई बीमार हो जाये तो डॉक्टर के पास भी नहीं ले जा पायेंगे. मरीज की रास्ते में ही मौत हो जायेगी.